हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: टड़ियावां। ग्राम लालपुर मजरा अगोलपुर निवासी गीता पत्नी रामसहाय ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया, 23 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह खेत पर गई थी। वहां गांव के सतेंद्र, मेवाराम की पत्नी, नरेश और सतेंद्र की पत्नी ने खेत में पहुंचकर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर सुनकर गीता की 18 वर्षीय बेटी रेनू और उसका भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर मिलते ही हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। मामले की विवेचना गोपामऊ चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...