Hardoi News: मारपीट में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम मामपुर जोशी निवासी रचना पत्नी विनीत ने गांव के ही चार लोगों पर अपने भांजे के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पर उसके व पति के साथ भी मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। रचना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे गांव के अनिल पुत्र विष्णुदयाल, आशीष व शोभित पुत्रगण अनिल तथा धनदेवी पत्नी अनीष उसके भांजे दीपक के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि जब वह दीपक को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके पति विनीत के बचाव में आने पर उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.