हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: कछौना। ग्राम गनौरा में तीन दिन पहले हुई मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। बीते तीन दिन पहले ग्राम गनौरा निवासी रामदीन 65 वर्ष का विवाद प्रेम आदि से मामूली बात को लेकर हुआ था। इस दौरान हुई मारपीट में रामदीन को गम्भीर चोटे आईं थीं। परिजनों की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था। इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया प्रकरण में दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...