हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: पिहानी। टड़ियावां थानाक्षेत्र के थमरवा गांव में हुई मारपीट में घायल पिहानी के बुजुर्ग की करीब दो माह बाद मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। हालांकि कुछ देर में ही पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। मोहल्ला मिश्राना निवासी शिफायतुल्ला की गुरुवार को मौत हो गई। बेटे रिजवान ने बताया कि आठ जुलाई की रात को उसकी बहन की ससुराल ग्राम थमरवा थाना टड़ियावां में विवाद हुआ था। इसमें हुई पिटाई से घायल हुए पिता शिफातुल्ला का इलाज खैराबाद अस्पताल जिला सीतापुर में चला। एक सितंबर को घर ले आया था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। 13 जुलाई को शिफातुल्ला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए थमरवा गांव निवासी दामाद आकिल, समधी शाकिर सहित चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग...