Hardoi News: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद नगर में गुरुवार को मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवक दूसरे व्यक्ति पर डंडे से हमला करता दिखाई दे रहा है। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो शाहाबाद नगर के खत्ता जमाल खां मोहल्ले का बताया जा रहा है। यह जामा मस्जिद चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वीडियो में एक युवक दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जामा मस्जिद चौकी क्षेत्र के खत्ता जमाल खां मोहल्ले का है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.