Hardoi News: मारपीट का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: मल्लावां। एक युवक के साथ मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मल्लावां कोतवाली पुलिस ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। ग्राम हरिगंज मजरा शाहपुर पवार निवासी रोहित कुमार ने बताया कि 22 जुलाई को गांव के ही आलोक और सुरेश उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले गए। आरोप है रास्ते में दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि 25 जुलाई की शाम करीब सात बजे दोनों आरोपियों ने फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रोहित का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.