हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और लैपटॉप क्षतिग्रस्त करने के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आजाद नगर निवासी गोविंद कुमार ने तहरीर में बताया कि 14 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे बावन चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के पास ऊंचा थोक निवासी आदित्य कुमार सिंह और उसके तीन साथियों ने रास्ता रोककर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि हमले में उसका लैपटॉप भी टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...