Hardoi News: मारपीट और लूट में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: पाली, संवाददाता। घर में घुसकर मारपीट और लूट के मामले में न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव उमरापुर निवासी राजरानी पत्नी जागेश्वर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 22 जुलाई की रात करीब नौ बजे गांव निवासी जोगराज ने उनके पैर पर बाइक चढ़ा दी थी। विरोध करने पर जोगराज की पत्नी नीलम, भाई नेपाल, सुरेश और दो अन्य लोग वहां पहुंच गए। राजरानी के मुताबिक वह डरकर घर में चली गईं, लेकिन आरोपी भी घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, लाठी, ईंट-पत्थर से मारपीट की। आरोप है कि जोगराज ने उनका ब्लाउज फाड़ दिया और अश्लील हरकत की। महिला ने सोने के कुंडल और चांदी की चेन लूटने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस से शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.