Hardoi News: मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम बीकापुर निवासी विनोद कुमार के अनुसार, वह सात अगस्त को अपने दोस्त महेंद्र उर्फ पप्पू के यहां ग्राम अकबरपुर गया था। रात करीब 10 बजे वह ट्यूबवेल पर लेटा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अंकित कटियार, रचित कटियार और कल्लू कटियार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लात-घूंसों और डंडे से विनोद के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके होंठ, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हालत में सुधार होने के बाद वह 20 अगस्त को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक महमूद आलम को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.