हरदोई, अगस्त 24 -- Hardoi News: बेहटागोकुल। मायके में रह रही विवाहिता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पसिगवा निवासी नीतू ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। मृतका दो महीने से मायके में रह रही थी। फंदा लगाने का कारण परिजन नहीं बता सके। महिला का विवाह ग्राम महमदपुर गढ़िया थाना राजेपुर फर्रुखाबाद निवासी सुबोध से हुआ था। थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया पिता कि सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...