हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: हरदोई। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, रंगोली और रील के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और जरूरत पड़ने पर बिना संकोच उपचार कराने का संदेश दिया गया। एमबीबीएस अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगों के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पोस्टर, रील और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रचनात्मक ढंग से समझाया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सूर्या नर्सिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य...