Hardoi News: मानदेय, एरियर, इंक्रीमेंट और बजट की कमी के मुद्दे उठे
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: हरदोई। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने मानदेय, लंबित एरियर, इंक्रीमेंट, बजट की कमी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। बैठक में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने की। कर्मचारियों ने समय से मानदेय भुगतान कराने, लंबित एरियर व इंक्रीमेंट दिलाने और बजट की कमी दूर करने की मांग रखी। सीएचओ से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि शिकायत निवारण समिति की बैठक अब हर माह आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: आज सीएमओ कार्यालय में होगी जीआरसी की बैठक, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.