Hardoi News: मानक के विपरीत सड़क निर्माण का आरोप
हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: अतरौली, संवाददाता। अतरौली-भटपुर रोड से कूड़ा गांव को जोड़ने वाले लिंक मार्ग की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार के कार्य पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सड़क पर पहले से पड़ी मिट्टी और गंदगी की सफाई कराए बिना ही गिट्टी डालकर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जो मानक के विपरीत है। वहीं पुरानी सड़क के किनारों पर भी कई जगह काम छोड़ने तथा गांव में करीब 30 मीटर मार्ग पर कार्य नहीं होने की बात कही गई है। मामले को लेकर ग्रामीण अंकित शुक्ला, जयराम, हन्नू, राजेश, गोकुल, श्रीराम, मदारी और अवधेश आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से पहले मार्ग की ठीक से सफाई और आवश्यक तैयारी की जानी चाहिए। मौके पर कम मात्रा में गिट्टी डालकर काम कराया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता को लेकर आशंका बनी हुई है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.