Hardoi News: माधौगंज में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: माधौगंज। रसूलापुर गांव स्थित एक कुटी के पीछे बाग में पेड़ से शुकवार को करीब तीन बजे मजदूर का शव लटका मिला। मल्लावां कस्बा के मोहल्ला बंदीपुर निवासी मंजेश राठौर स्लैब डालने वाली मिक्सिंग मशीन पर काम करता है। मृतक के भाई बृजेश राठौर ने बताया कि उसका भाई सुबह पौने 10 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। अचानक तीन बजे उसे घटना की सूचना मिली है। मृतक के परिजन घटना को संदिग्ध होने की आशंका जता रहे हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। मां सदाप्यारी और पिता शंकर राठौर समेत परिवार के सदस्यों में गम का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.