Hardoi News: माधौगंज में पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: माधौगंज। ग्राम पड़रालखनपुर निवासी 60 वर्षीय कमलेश कठेरिया पानी की टंकी पर चौकीदारी का काम करता था। शुक्रवार सुबह एएनएम सेंटर के पीछे उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नीलम ने बताया कि उसके दो बेटों की शादी हो गई है। एक बेटा अविवाहित है। पति चौकीदारी के साथ-साथ बटाई खेती किसानी कर लेता था। पानी की टंकी का केबल चोरी हो गया था। इसको लेकर परेशान था। कमलेश गुरुवार की शाम से घर वापस नहीं गया था, जिसको लेकर परिजनों में चिन्ता बढ़ गई थी। सुबह शव मिलने से चीखपुकार मच गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.