Hardoi News: माधौगंज में अघोषित बिजली कटौती पर किसानों का प्रदर्शन
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: माधौगंज। नगर पंचायत कुरसठ समेत ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार रात भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने स्थानीय पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष भरत द्विवेदी ने बताया कि रात के समय बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। उन्होंने तकनीकी खराबी अथवा अपरिहार्य कटौती का रोस्टर पहले से सार्वजनिक किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ रणवीर सिंह और जेई विमलेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। किसान यूनियन के सुबोध कुमार वर्मा, हरिकुमार बीटू, संतोष कुमार, गोपाल पटेल, प्रभाकर विश्वकर्मा, चंद्रकांत दीक्षित और लालू शुक्ला ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए विभाग को सात दिन का समय दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.