हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सुरसा थाना क्षेत्र के बजानी पुरवा गांव निवासी रामू का शव रविवार सुबह फर्दापुर के पास माइनर में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई श्यामू ने बताया कि रामू 32 वर्षीय शनिवार शाम साइकिल से गेहूं लेकर चक्की पर पिसवाने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह गांव के ही दो लोगों ने रामू का शव फर्दापुर के पास माइनर में पड़े होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव...