Hardoi News: मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगी कलमबंद हड़ताल
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। आशा एसोसिएशन संघ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजा है। इसमें आशाकर्मियों के राजधानी में आयोजित होने वाले महापड़ाव की जानकारी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि मांगे न माने जाने तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। आशा वर्कर की 13 सूत्रीय मांगें मानी जाएं। राज्य वित्त से मिलने वाली 1500 रुपये की धनराशि में 7500 रुपये की बढ़ोत्तरी हो। अन्य बकाया देयकों का भुगतान किया जाए। मांगों को लेकर आवाज उठाने के लिए 23 अक्तूबर को लखनऊ में डेरा डाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Gonda News: आशा कर्मचारी यूनियन ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.