Hardoi News: महुआ के पेड़ से लटका मिला चालक का शव
हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: संडीला। कुर्मिनखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह डीसीएम चालक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय संतराम के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार रात बिना बताए घर से निकल गए थे। सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ पर उनका शव लटका मिला। मृतक के बेटे अरुण ने बताया कि उनके पिता शराब के आदी थे और अक्सर घर से बाहर चले जाते थे। संतराम के दो बेटियां और तीन बेटे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.