Hardoi News: महिला से मारपीट, सिर में चोट लगने का आरोप
हरदोई, सितम्बर 15 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। सिकंदर बाजार निवासी कोमल पत्नी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, 13 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे देवर अवधेश घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडों से महिला की पिटाई कर दी, जिससे सिर में चोट आई। आरोप है कि अवधेश आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करता है। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.