Hardoi News: महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: टड़ियावां। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिडारी निवासी सविता पत्नी सुरेश ने टड़ियावां थाने में दी तहरीर में बताया कि 30 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह ग्राम टेढ़वा पुरवा मजरा टेनी में अपनी रिश्तेदारी में थी। आरोप है कि वहां अंकित, वीरेश और विजेश शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Rampur News: महिला से लाठी-डंडों से मारपीट, जेठानी समेत तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.