Hardoi News: महिला से मारपीट, अश्लील हरकत और चेन लूटने के आरोप में मुकदमा
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। क्षेत्र के ठकुरीखेड़ा मजरा कंथरी गांव में महिला से मारपीट, अश्लील हरकत, सोने की चेन लूटने और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामसुती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 18 अगस्त को गांव के विनोद कुमार, प्रीती, नोखेलाल और दिनेश ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने 19 अगस्त को मल्लावां कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 20 अगस्त की शाम करीब सात बजे विनोद शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने अन्य आरोपियों को बुला लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस होकर आए लोगों ने महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.