Hardoi News: महिला से अश्लील हरकत करने पर मनचले की पिटाई, वीडियो वायरल
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: शाहाबाद। अल्हापुर तिराहे पर मंगलवार शाम एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि युवक एक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। विरोध पर महिला के पति और मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक महिला अपने पति के साथ दिल्ली जाने के लिए अल्हापुर तिराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां बैठा एक व्यक्ति शराब पी रहा था। वह महिला की तरफ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने शिकायत अपने पति से की। इसके बाद पति ने विरोध जताया तो मौके पर मौजूद राहगीर भी एकत्र हो गए। देखते ही देखते युवक की पिटाई शुरू हो गई। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हैरानी की बात है कि अल्हापुर तिराहे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.