हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के बर्रा सराय गांव की निवासी आकांक्षा पत्नी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 28 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे उनके सास किरन कुमारी व ससुर कन्दिरपाल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...