Hardoi News: महिला ने पति समेत तीन पर लिखाई पिटाई व धमकी की रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: टड़ियावां। क्षेत्र के गांव संरगापुर मजरा अलीनगर की विवाहिता मालती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति कुलदीप, देवर रंजीत और ससुर कमलेश पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर में घटना 17 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे की बताई गई है। विवाहिता का आरोप है कि पति कुलदीप, देवर रंजीत और ससुर कमलेश ने उसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। ससुराल पक्ष की ओर से उसे खाना-कपड़ा देने में परेशानी की जाती है। आए दिन घर से निकालने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.