हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: बावन। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के साबिरपुर गांव निवासी गुड्डी पत्नी भगवानदीन ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर मंगलवार सुबह बावन स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख सड़क से गुजर रहे ऑटो चालक ने तुरंत रस्सी फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक स्कूल छात्र ने भी साहस दिखाया। रस्सी के सहारे नहर में उतरकर महिला को बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही बावन पुलिस चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिसकर्मियों कृष्णमूर्ति मौर्य और विमलेश पटेल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी बावन में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे राघवेंद्र और रोहित तथा दो बहुएं हैं। उसका आरोप ह...