हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम पूरनमऊ निवासी सोनेश्री ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मल्लावां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...