Hardoi News: महिला के खाते से 4.26 लाख की धोखाधड़ी
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे में महिला के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 4.26 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि वह यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करती है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अशराफ टोला निवासी सुमन गुप्ता का बैंक ऑफ बड़ौदा की संडीला शाखा में खाता है। बताया कि नौ से 21 सितंबर के बीच उनके खाते से अलग-अलग बार कुल 4 लाख 26 हजार 567 रुपये यूपीआई से निकल गए। वह स्वयं यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करती हैं, इसलिए उन्होंने निकासी को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। सुमन गुप्ता ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.