हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: टड़ियावां। गांव सिकरोहरी निवासी पीड़िता सुनीता पत्नी सियाराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना में कहा कि 17 जुलाई की देर रात गांव निवासी राधे, जगरोशन, रामतीर्थ और रामसहाय ने उसको गालियां देने लगे। पीड़िता ने गाली देने से मना कर दिया तो उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी गई। एसओ इख्तियार हुसैन ने कहा कि चारों आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...