Hardoi News: महिला की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हरदोई, नवम्बर 17 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुगम सोया निवासी 32 वर्षीय किरण की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के मुताबिक किरण ने मंगलवार सुबह करीब चार बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे सुबह 7:20 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 8:19 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने शव को शवगृह में रखवा दिया। किरण की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी। उसने गांव में ही रहने वाले युवक से कोर्ट मैरिज की थी। उसके दो बच्चे सोनम और नितेश हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.