Hardoi News: महिला और बेटी से मारपीट का आरोप
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: मल्लावां। मोहिउद्दीनपुर निवासी सलोनी ने ऋषि और विशाल पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर घर में घुसकर सलोनी को पीटा। बचाने पहुंची उनकी बेटी जान्हवी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.