हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के लालतापुरवा (महोलिया शिवपार) मोहल्ले में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने लाखों की चोरी की बात कही है। रामस्नेही निजी काम से रिश्तेदारी में शाहजहांपुर गया था। घर में उसकी पत्नी नेहा, दो बच्चे और बहन की बेटी मौजूद थे। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच चोरों ने पहले ऊपर के कमरे में सो रही नेहा और बच्चों के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद नीचे के कमरे में पहुंचे और वहां रखे बक्से को खंगालकर जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। नेहा के अनुसार चोरी हुए सामान में करीब डेढ़ तोले का सोने का हार, डेढ़ तोले की सोने की चेन, दो सोने के झाले, दो अंगुठियां, मंगलसूत्र, मांगवेदी, नथुनी...