हरदोई, नवम्बर 22 -- Hardoi News: सांडी। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें अधिकारों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बीडीओ अस्मिता सेन ने उनका स्वागत किया। सभागार में आशा, आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके उत्पादों का निरीक्षण किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार और महिला थाना प्रभारी अर्चना ने हेल्पलाइन एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। बेहटी निवासी सुधा की शिकायत पर पुलिस को निस्तारण के निर्देश दिए। एडीओ एजी विनीत पाठक, कस्बा इंचार्ज सुबोध कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...