Hardoi News: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने संस्थानों का किया निरीक्षण
हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने बुधवार को जनपद के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुरसा से हुई। यहां उन्होंने विद्यालय परिसर, साफ-सफाई, शैक्षणिक गतिविधियों और कंप्यूटर लैब देखा। छात्राओं ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर उनका स्वागत किया। इसकी उन्होंने सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने धन्नूपुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों को फल वितरित किए तथा उनके द्वारा प्रस्तुत कवित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.