हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और अभद्र हरकत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीण महिलाओं की सूचना पर राजपार मोड़ के पास पहुंची टीम ने तीन युवकों को राहगीर महिलाओं पर फब्तियां कसते देखा। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, जिनमें सादुलपुर निवासी रणवीर को पकड़ लिया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। वहीं, फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मनचला गिरफ्तार, छात्राओं से कर रहा था अभद्रता यह भी पढ़ें- Balrampur News: छात्राओं से अभद्रता करने वाला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: अश्लील हरकत व बालिकाओं से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...