Hardoi News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और गाना गाने वाला गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और गाने गाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांच सितंबर को टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शुगर मिल कॉलोनी के बनियानी पुरवा मोड़ पर एक व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील बातें कर रहा है और तेज आवाज में गाना गा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन किशोर उर्फ बबलू मिश्रा (40) निवासी मदारा, हाल निवासी शुगर मिल कॉलोनी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.