Hardoi News: महिलाओं ने उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी
हरदोई, नवम्बर 10 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले में इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व मंगलवार को घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने उपवास रखकर घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई और विधि-विधान से पूजा की। दोपहर बाद घरों में भैया दूज पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं। इससे घरों में दीपावली के बाद भी त्योहारों का उल्लास बना रहा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद व्रत रखा। इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, दीपक और धूप से गोवर्धन महाराज की पूजा की। पूजा में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। महिलाओं ने गोवर्धन की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की लंबी उम्र और घर में खुशहाली की कामना की। कई घरों में अन्नकूट और विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। गाय और बछड़ों की पूजा कर उन्हें गुड़ और चारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.