Hardoi News: महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: हरदोई। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के द्वितीय चरण के तहत थाना माधौगंज पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। महिला आरक्षी अनीता द्विवेदी और महिला आरक्षी दीक्षा दीक्षित ने महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर बताए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि महिलाओं को साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला सहायता नंबर 181 और बाल सहायता नंबर 1098 के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.