Hardoi News: महिलाओं को दी सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: अतरौली। अतरौली, भरावन और ढिकुन्नी चौराहा समेत विभिन्न बस अड्डों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी अतरौली थाने की महिला पुलिस टीम ने दिया। एसएसआई सुरेश के नेतृत्व में महिला सिपाही मनीषा, नीतू और ज्योति ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी। सिपाही मनीषा ने बताया कि आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर महिला हेल्पलाइन नं. 1090 मिलायें। 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा और 101 अग्निशमन सेवा के लिए मिलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.