हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 का पुलिस लाइन में शुभारंभ किया गया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने महिला पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं की जागरूकता पैदल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया जा ...