Hardoi News: महाविद्यालय से सोलर सिस्टम के चार बड़े बैट्रे चोरी
हरदोई, सितम्बर 13 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के न्योरादेव स्थित स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय से शुक्रवार रात चोर सोलर सिस्टम में लगे चार बड़े बैट्रे चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर महाविद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने महाविद्यालय परिसर को बाढ़ राहत केंद्र एवं बाढ़ शरणालय केंद्र के रूप में चिन्हित कर रखा है। बाढ़ राहत कार्य के लिए लाई गई नावें और उनके संचालन के लिए नियुक्त नाविक भी परिसर में मौजूद थे। इसके अलावा महाविद्यालय का निजी सुरक्षा कर्मी भी रात में ड्यूटी पर था। इसके बावजूद चोर सोलर सिस्टम के चार बड़े बैट्रे चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर महाविद्यालय के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने लोनार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.