Hardoi News: महंगे दामों पर बिक रही यूरिया, किसान परेशान
हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: पिहानी, संवाददाता। खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे समय किसानों को सबसे अधिक यूरिया खाद की आवश्यकता होती है, लेकिन क्षेत्र में निजी दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचे जाने के आरोप लग रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि निजी खाद विक्रेता किसानों से एक बोरी यूरिया के 450 से 500 रुपये तक वसूल रहे हैं। जबकि निर्धारित मूल्य इससे काफी कम है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे उनकी खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। राहुल मिश्रा का कहना है कि क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर कोई प्रभावी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.