Hardoi News: मवेशी की मौत पर जेई व लाइनमैन के खिलाफ दी तहरीर
हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: बेनीगंज। ग्राम पंचायत झरोइया में रखे बिजली ट्रांसफार्मर के तार जमीन में पड़े होने से गुरुवार को किसान पंचम की भैंस की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी कौशलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कछौना के एसडीओ पुनीत दुबे ने बताया लिखित में तहरीर मिली तो कार्रवाई होगी। पशुपालक पंचम ने थाने में तहरीर देकर अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के जिलाध्यक्ष इम्तियाज अली ने लगातार हो रही बिजली विभाग के लापरवाही के खिलाफ जल्द ही बेनीगंज बिजली उपकेंद्र का घेराव और सड़क जाम करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अगर जिलाधिकारी बिजली विभाग पर कठोर कार्रवाई नहीं करते हैं तो अगले माह पावर हाउस का घेराव करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.