हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: मल्लावां। शुक्रवार शाम हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बाद कस्बे और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण करीब 11 घंटे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। शनिवार को भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। इससे दस हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने बारिश रुकने के बाद पेट्रोलिंग शुरू की, लेकिन शुरुआती दौर में फॉल्ट का पता नहीं चल सका। रात में दारापुर के पास फॉल्ट मिला। तेज हवा के कारण एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया था। कर्मचारियों ने पेड़ की कटाई-छंटाई कर उसे तारों से हटाया। विभाग के अनुसार बीकापुर के पास दारापुर में...