हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: मल्लावां। औसनपुर गांव निवासी नेहा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर तक जाने वाले सरकारी रास्ते पर गांव के शिवम कच्ची दीवार बनाकर रास्ता बंद करने लगे। विरोध करने पर शिवम, शिवराज, मंजू देवी और शानू ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता राकेश, मां अनीता और बहन अनुराधा को भी पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मां-बेटी समेत तीन को पीटने का आरोप, पांच पर केस यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रास्ते पर विवाद, दो पक्षों से तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...