हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: मल्लावां। विकासखंड मल्लावां के ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम में बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी देखी। अन्नप्राशन संस्कार कराया। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव और पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचे। सेवा सेतु जैसे आयोजन सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सेवा संकल्प शिविर में लाभार्थियों को मिले प्रमाणपत...