Hardoi News: मल्लावां में बिजली कटौती से लोग परेशान, रातभर आती-जाती रही सप्लाई
हरदोई, सितम्बर 23 -- Hardoi News: मल्लावां। बिजली आपूर्ति की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोकल फाल्ट और तकनीकी कार्य के चलते उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक कई बार बिजली आने-जाने से लोग परेशान रहे। पावर हाउस मल्लावां से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मेन टीपीएमओ खोलकर पावर हाउस में पीटी बदलने का काम किया जा रहा था। इसके चलते करीब एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। विभाग के मुताबिक शाम करीब पांच बजे तक मल्लावां पावर हाउस से सभी फीडर चालू किए जाने थे। सुरेश, विमल, अखिल, सुनील, रामपाल, गोविंद, दुलारी समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से बेहाल गांव, पांच-छह घंटे में सिमटी आपूर्ति इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.