Hardoi News: मल्लावां में पियाऊ के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: मल्लावां। राघवपुर रोड पर रविवार रात पियाऊ के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान पुन्नामऊ निवासी मनोज के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मनोज अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह राघवपुर रोड स्थित पियाऊ के पास कैसे पहुंचा। मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.