Hardoi News: मल्लावां में दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग जख्मी
हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे में सीएचसी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बेहटा मुजावर उन्नाव निवासी मुकेश और मल्लावां के ईश्वरपुर साई निवासी विशाल मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रहे थे। तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों लोग गिर गए और घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मुकेश की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.