हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के सुभाष पार्क गंगारामपुर में लगे जियो टॉवर के ईवी मीटर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बंद कर दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग की सूचना मिलते ही जियो नेटवर्क के टेक्नीशियन अतुल भी मौके पर पहुंचे। टेक्नीशियन अतुल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ईवी मीटर जल गया था। क्षतिग्रस्त मीटर को बदल दिया गया है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से टावर के आसपास स्थित अन्य संपत्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...